NEET Admit Card 2020: नीट यूजी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ntaneet.nic.in से करें डाउनलोड

NEET Admit Card 2020: नीट यूजी 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।;

Update: 2020-03-16 04:41 GMT

NEET Admit Card 2020: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, नीट यूजी एडमिट कार्ड इस महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 27 मार्च, 2020 को जारी किया जाएगा। इसी बीच एनटीए ने नीट यूजी 2020 ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरणों में सुधार के लिए लिंक को दोबारा से चालू कर दिया है।

आवेदन पत्र में सुधार और नीट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in से कर सकते हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 3 मई, 2020 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसका रिजल्ट 4 जून 2020 को घोषित किया जाएगा।


नीट यूजी एडमिट कार्ड 2020: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. नीट यूजी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाना होगा।

चरण 2. होमपेज पर दिख रहे उस लिंक पर क्लिक करना होगा जो नीट यूजी एडमिट कार्ड 2020 के बारें में बताता है।

चरण 3. इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

चरण 4. आपका नीट यूजी एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 5. उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।



 


नीट यूजी एडमिट कार्ड 2020: परीक्षा पैटर्न

नीट यूजी 2020 परीक्षा कुल 3 घंटे की वस्तुनिष्ठ और ओएमआर आधारित होगी। यह परीक्षा दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस पेपर के फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन में 45 प्रश्न होंगे। जीव विज्ञान भाग के लिए, बॉटनी से विषयों को कवर करने वाले 45 प्रश्न और जूलॉजी को कवर करने वाले 45 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

Tags:    

Similar News