दिल्ली नगर निगम में निकली बंपर वैकंसी, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट पद के लिए भर्ती निकाली है।;

Update: 2017-12-31 01:15 GMT

उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018:

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट पद के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यार्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यह भर्ती 77 पदों पर होनी है।
इस भर्ती के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें। 
यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती: नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया

उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018 के पदों की संख्या 

  • विभाग - उत्तरी दिल्ली नगर निगम
  • पद का नाम - सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट
  • कुल पदों की संख्या - 77
सीनियर रेजीडेंट - 45 पद 
  • वेतन - 18,750 रुपए प्रति महीना 
  • बेसिक सैलरी - 6,600

जूनियर रेजीडेंट - 32 पद 

  • वेतन - 15,000 रुपए प्रति महीना 
  • बेसिक सैलरी - 5,400

उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018 के लिए न्यूनतम योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता -  अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • राष्ट्रीयता - भारतीय  
  • आयु सीमा - अभ्यार्थी की अधिकतम आयु 40 साल है। 
  • चयन प्रक्रिया - अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 
  • नियुक्ति स्थान - दिल्ली
  • आवेदन फीस - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 1000 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग अभ्यार्थियों के लिए 500 रुपए डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आयुक्त, उत्तर दिल्ली नगर पालिका दिल्ली में भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें:JKSSB भर्ती: शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन इस तरह से करें 

  • योग्य अभ्यार्थी उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018 के लिए वेबसाइट mcdonline.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • पता - जी-ब्लॉक, पांचवा तल, हिंदू राव हॉस्पिटल, मलका गंज, दिल्ली-110007'
  • योग्य अभ्यार्थी आवेदन पत्र, प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के मूल और प्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 30 दिसंबर 2017
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 08 जनवरी 2018
  • इंटरव्यू की तिथि - 08 जनवरी 2018 को 09.30 सुबह

महत्वपूर्ण लिंक 

नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News