NVS Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 परीक्षा के एटमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

NVS Admission 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2022) कक्षा 9 के छात्रों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।;

Update: 2022-03-12 11:52 GMT

NVS Admission 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2022) कक्षा 9 के छात्रों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र परीक्षा तिथि पर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से अपने प्रवेश पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एनवीएस शेष सीटों को भरने के लिए इस जेएनवीएसटी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके लिए परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रारूप में आयोजित की जाएगी और अवधि 2.5 घंटे की होगी।

जेएनवीएसटी कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

जेएनवीएसटी कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध जेएनवीएसटी कक्षा 9 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

चरण 4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें और लॉगिन करें।

चरण 5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।

एग्जाम सिलेबस

इस जेएनवीएसटी कक्षा 9 की परीक्षा में कक्षा 8 के मानक पाठ्यक्रम के प्रश्न शामिल होंगे। पेपर में चार खंड होंगे जो आगे अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान में विभाजित हैं। प्रश्न पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

Tags:    

Similar News