Odisha TET 2021: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Odisha TET 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।;
Odisha TET 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ओटीईटी 2021 की परीक्षा के लिए bseodisha.ac.in पर 9 मार्च 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 8 मार्च 2021 है।
बीएसई ओटीईटी 2021 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक
ओडिशा टीईटी 2021: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर दिख रहे "OTET 2021 (1ST) APPLICATION LINK" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें "New Registration for paper 1" and "New Registration for paper 2" लिंक पर क्लिक करें
चरण 4. अपेक्षित जानकारी भरें और सबमिट करें
चरण 5. पुनर्निर्देशित लॉगिन पृष्ठ पर, अपने फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
चरण 6. ओडिशा टीईटी आवेदन पत्र को स्क्रेन पर प्रदर्शित किया जाएगा, उसमें आवश्यक जानकारी भरें
चरण 7. आवेदन फीस का भुगतान करें।
ओडिशा टीईटी 2021: परीक्षा पैटर्न
ओडिशा टीईटी 2021 परीक्षा में दो पेपर ( पेपर 1 और पेपर 2) होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए परीक्षा की कुल अवधि 2.5 घंटे होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, प्रत्येक में एक अंक होगा। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।