OPSC AAO Admit Card 2022: सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
OPSC AAO Admit Card 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।;
OPSC AAO Admit Card 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ओपीएससी एएओ परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ओपीएससी एएओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ओपीएससी एएपी लिखित परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर ओपीएससी एएओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
ओपीएससी एएओ एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "सहायक कृषि अधिकारी (विज्ञापन संख्या 27 2021-22) के पदों पर विशेष भर्ती के लिए दिनांक 10.07.2022 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश प्रमाण पत्र और निर्देश डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
चरण 4. हॉल टिकट चेक करें और डाउनलोड करें।
चरण 5. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।