OPSC AEE Main Admit Card 2021: ओपीएससी एईई मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

OPSC AEE Main Admit Card 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज यानी 19 अगस्त को पंचायती राज और पेयजल विभाग के तहत ओडिशा पंचायती राज इंजीनियरिंग सेवा में सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) के पद के लिए 24 अगस्त को होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।;

Update: 2021-08-19 10:09 GMT

OPSC AEE Main Admit Card 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज यानी 19 अगस्त को पंचायती राज और पेयजल विभाग के तहत ओडिशा पंचायती राज इंजीनियरिंग सेवा में सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) के पद के लिए 24 अगस्त को होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। ओपीएससी एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर उपलब्ध होगा।

आयोग आज 19 अगस्त को उनके केंद्र आवंटन के साथ परीक्षा में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी करेगा। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पेपर 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 में सामान्य अध्ययन के प्रश्न होंगे और पेपर 2 सिविल इंजीनियरिंग का एक विशेष पेपर होगा।

ओपीएससी एईई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा।

चरण 2. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

चरण 3. पंजीकरण विवरण दर्ज करें।

चरण 4. विवरण जमा करें।

चरण 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Tags:    

Similar News