Osmania University Exams 2022: उस्मानिया विश्वविद्यालय परीक्षा हुई स्थगित, जानें नोटिस
Osmania University Exams 2022: 8 से 16 जनवरी 2022 के बीच निर्धारित उस्मानिया विश्वविद्यालय परीक्षा 2022 को कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या और ओमाइक्रोन में वृद्धि के कारण स्थगित कर दिया गया है।;
Osmania University Exams 2022: 8 से 16 जनवरी 2022 के बीच निर्धारित उस्मानिया विश्वविद्यालय परीक्षा 2022 को कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या और ओमाइक्रोन में वृद्धि के कारण स्थगित कर दिया गया है। विवि ने 16 जनवरी 2022 तक हॉस्टल बंद करने का नोटिस भी जारी किया है।
इन परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। तेलंगाना सरकार ने 8 से 16 जनवरी 2022 तक सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। तेलंगाना के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा 03 जनवरी 2022 को सार्वजनिक की गई थी।
ऑफिशियल नोटिस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार उस्मानिया विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में 8 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। स्थगित परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल नियत समय पर जारी किया जाएगा।