OTET Admit Card 2019: ओडिशा टीईटी के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

OTET Admit Card 2019: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 कल यानि 2 अगस्त को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जारी किए जाएंगे।;

Update: 2019-08-01 13:21 GMT

OTET Admit Card 2019: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2019 के एडमिट कार्ड (OTET Admit Card) कल यानि 2 अगस्त को जारी किए जाएंगे। जारी नोटिफिकशन के मुताबिक ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 (OTET Admit Card 2019) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर 2 अगस्त 2019 को जारी किए जाएंगे। ओडिशा ओटीईटी 2019 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार बीएसई ओडिशा (BSE Odisha)  आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर अपना ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड (OTET Admit Card 2019 Download) कर सकते हैं

ओडिशा ओटीईटी 2019 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से अपना ओडिशा टीईटी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर पाएंगे।


ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 (OTET Admit Card 2019) ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार बीएसई ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।

चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर OTET 2019 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार अपनी पूछी गई डिटेल्स भरकर समबिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका ओटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5. आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

ओटीईटी 2019 महत्वपूर्ण तिथियां (OTET 2019 Important Dates)

एडमिट कार्ड जारी होनी की तारीख - 2 अगस्त 2019

ओटीईटी 2019 परीक्षा की तारीख - 5 अगस्त अगस्त

ओटीईटी 2019 परीक्षा का परिणाम - सितंबर 2019


आपका बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ओडिशा द्वारा ओटीईटी 2019 ओडिशा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए पात्रता पाने के लिए आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार ओडिशा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ओटीईटी 2019 परीक्षा पैटर्न (OTET 2019 Exam Pattern) 

ओटीईटी में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर ढाई घंटे की अवधि के होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक सवाल के चार विकल्प दिए होंगे, उसमें से केवल एक उत्तर सही होगी। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा। यह परीक्षा ओडिया और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News