Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखरी तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई
Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया आज यानी 27 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी।;
Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया आज यानी 27 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। जिन छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पीपीसी 2022 के लिए खुद को पंजीकृत नहीं किया है, वे इसे अब आधिकारिक साइट mygov.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2021 को शुरू हुई थी। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 27 जनवरी 2022 कर दिया गया था। पीपीसी का पांचवां संस्करण फरवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा।
इस साल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए थीम अलग हैं। छात्रों के लिए, विषय हैं कोविड 19 के दौरान परीक्षा तनाव प्रबंधन रणनीतियाँ, आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर स्कूल, स्वच्छ भारत, हरित भारत, कक्षाओं में डिजिटल सहयोग, पर्यावरण संरक्षण,और जलवायु परिवर्तन लचीलापन।
परीक्षा पे चर्चा 2022 रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
परीक्षा पे चर्चा 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
चरण 1. माई गवर्नमेंट की आधिकारिक साइट mygov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध अभियान लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
चरण 4. विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
चरण 6. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।