पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2020 के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Punjab Civil Services Mains 2020: पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।;

Update: 2021-03-16 09:44 GMT

Punjab Civil Services Mains 2020: पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है वे 22 मार्च 2021 को या उससे पहले पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2020 के लिए ppsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 8 अप्रैल 2021 को राज्य के विभिन्न केंद्रों आयोजित होने वाली है और पंजाब स्टेट सिविल सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटिटिव मेन एग्जाम के एडमिट कार्ड 26 मार्च 2021 को जारी किए जाएंगे।

आपको बता दें कि यह भर्ती अभियान 75 खाली को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से पुलिस उपाधीक्षक के लिए 26 पद, पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के लिए 20 पद, उप-अधीक्षक जेल / जिला प्रोबेशन अधिकारी (ग्रेड- II, के लिए 10 पद हैं। रोजगार सृजन और प्रशिक्षण अधिकारी के लिए 6 पद, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियों के लिए 4 पद, और तहसीलदार के लिए 4 पद, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले अधिकारी, और खंड विकास और पंचायत अधिकारी, और एक श्रम और सुलह अधिकारी के लिए 2-2 पद हैं। 

Tags:    

Similar News