PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीख की आधिकारिक पुष्टि पंजाब बोर्ड द्वारा की जानी बाकी है। हालाँकि रिपोर्टों के अनुसार पीएसईबी कक्षा 12वीं टर्म 2 के रिजल्ट आज यानी 28 जून 2022 को घोषित होने की संभावना है।;

Update: 2022-06-28 06:54 GMT

PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीख की आधिकारिक पुष्टि पंजाब बोर्ड द्वारा की जानी बाकी है। हालाँकि रिपोर्टों के अनुसार पीएसईबी कक्षा 12वीं टर्म 2 के रिजल्ट आज यानी 28 जून 2022 को घोषित होने की संभावना है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर छात्र पीएसईबी 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीख शुरू में 27 जून 2022 निर्धारित की गई थी। पंजाब बोर्ड टर्म 2 12वीं का रिजल्ट दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आने की उम्मीद थी। हालांकि कुछ प्रशासनिक कारणों से रिजल्ट घोषित घोषणा को स्थगित कर दिया गया था

पंजाब बोर्ड के छात्र कृपया ध्यान दें कि कई वेबसाइटें हैं जो पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीख, चेक करने के लिए लिंक आदि पर सभी प्रकार की जानकारी दे रही हैं। यह सलाह दी जाती है कि इन रिपोर्टों पर विश्वास न करें और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखें। 

Tags:    

Similar News