PSEB 5th Result 2022: पंजाब बोर्ड कक्षा 5 के रिजल्ट हुए घोषित, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड

PSEB 5th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) पंजाब बोर्ड कक्षा 5 के रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर घोषित कर दिए हैं।;

Update: 2022-05-07 08:50 GMT

PSEB 5th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) पंजाब बोर्ड कक्षा 5 के रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर घोषित कर दिए हैं।  पीएसईबी कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड की जांच के लिए अपना रोल नंबर या नाम दर्ज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल राज्य में कक्षा 5 की परीक्षा में करीब 3.19 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

पीएसईबी यानी पंजाब बोर्ड ने कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कक्षा 5 वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की। परीक्षा राज्य भर में 15 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

पंजाब बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

पंजाब बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2022: स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर 'PSEB Class 5 Result 2022' वाले लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. आपका पंजाब बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

चरण 2. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

पीएसईबी कक्षा 5 रिजल्ट 2022 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.57 प्रतिशत है। इसके अलावा लड़कियों का पास प्रतिशत 99.63 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 99.52 प्रतिशत रहा।

Tags:    

Similar News