Railway Recruitment 2019 : रेलवे में 9 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, 50 फीसदी महिला के लिए रिजर्व

Railway Recruitment 2019 :भारतीय रेलवे बोर्ड ने रेलवे में सरकारी नौकरी की रखने वाली महिला उम्मीदवारों नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया है। भारतीय रेलवे में 9 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे।;

Update: 2019-06-28 11:06 GMT

 Railway Recruitment 2019 :भारतीय रेलवे बोर्ड ने रेलवे में सरकारी नौकरी की रखने वाली महिला उम्मीदवारों नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया है। भारतीय रेलवे में 9 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया है कि रेलवे में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आने वाली 9 हजार से अधिक वैकेंसियों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए होंगे।


पीयूष गोयल ने इसी साल जनवरी में 4 लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की थी। उन्होने कहा था कि 1.5 लाख पदों पर भर्तियां चल रही और 2.5 लाख पदों पर साल 2021 तक भर्ती की जाएंगी।

रेल मंत्री ने यह भी कहा था कि वर्तमान में, भारतीय रेलवे में 15 लाख 6 हजार कर्मचारियों के पद है जिनमें से 12 लाख 23 हजार पदों पर कर्मचारी कार्यरत है और बाकी 2 लाख 82 हजार पद खाली पड़े है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News