Rajasthan Anganwadi Bharti 2023: राजस्थान आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का मौका, 15000 से अधिक पदों पर वैकेंसी
Rajasthan Anganwadi Bharti 2023: राजस्थान में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 15000 से अधिक पदों पर योग्य महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।;
Rajasthan Anganwadi Bharti 2023: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मालूम हो कि राजस्थान आंगनबाड़ी में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती को लेकर आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 आयु सीमा
Rajasthan Anganwadi Bharti 2023 के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इस पोस्ट पर अप्लाई कर रही महिला अभ्यर्थियों की आयु 21 साल से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 Education Qualifications
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता आवेदक का 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आवेदन राजस्व ग्राम वार्ड की स्थानीय निवासी और विवाहित होनी चाहिए।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 जरूरी डॉक्यूमेंट्स
• आवेदनकर्ताओं के पास शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र होने चाहिए।
• आवेदक के पास सेकेंडरी की मार्कशीट होनी चाहिए।
• प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड में से कोई भी एक दस्तावेज होने चाहिए।
• वर्क एक्सपीरियंस का प्रमाण पत्र अगर हो तो।
• विधवा, तलाकशुदा का प्रमाण पत्र अगर हो।
• आरएससीआईटी का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
• अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र।
• बीपीएल कार्ड।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2022 जरूरी बातें
• सबसे पहले महिला आवेदन कर्ता संबंधित ग्राम पंचायत की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
• कम से कम 10वीं पास वैवाहिक महिला उम्मीदवार होनी चाहिए।
• अपने आवेदन फार्म में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर अटैच करें।
• आवेदन कर्ता आवेदन फॉर्म ऑफिशल वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।