Rajasthan BSTC Result 2019: बीएसटीसी 2019 का रिजल्ट कब होगा जारी, जानिएं यहां

Rajasthan BSTC Result 2019: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) जून महीने में घोषित किया जाएगा,;

Update: 2019-06-06 09:40 GMT

Rajasthan BSTC Result 2019: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) जून महीने में घोषित किया जाएगा, क्योंकि राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट (Rajasthan BSTC Result) अधिकतर परीक्षा की तारीख से 1 महीने की अवधि के भीतर घोषित किया जाता है। हालांकि विभाग ने बीएसटीसी 2019 रिजल्ट (BSTC 2019 Result) घोषित करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bstc2019.org पर घोषित किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी 2019 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bstc2019.org पर जाकर अपना राजस्थान बीएसटीसी 2019 रिजल्ट (Rajasthan BSTC 2019 Result) चेक कर सकेंगे।

राजस्थान बीएसटीसी 2019 परीक्षा का 26 मई 2019 को दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस बार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में करीब 7.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस साल बीएसटीसी 2019 परीक्षा के माध्यम से बेसिक स्कूल ट्रेनिंग कोर्स के लिए 14500 से 1500 सीटों को भरा जाएगा।



आपको बता दें कि बीएसटीसी 2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2019 से शुरू हुई थी। जो 20 अप्रैल 2019 तक चली थी। इस परीक्षा के लिए उन छात्रों ने आवेदन किया था जिनकी किसी मान्यता बोर्ड से 12वीं में 45 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

राजस्थान बीएसटीसी 2019 परीक्षा में कुल 200 सवाल पूछे गए थे, प्रत्येक सवाल 3 अंक था, जिसमें मानसिक क्षमता से जुड़े 50 सवाल, सामन्य ज्ञान से जुडें 50 सवाल, शिक्षण योग्यता से जुड़े 50 सवाल और बाकी 50 सवाल हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत से जुड़े सवाल थे। इस परीक्षा में कोई नेगिटिव मार्किंग नहीं की गई है।



राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. सबसे पहल छात्र विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bstc2019.org पर जाना होगा

चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर bstc result 2019 लिंक होगा, उस पर क्लिक करना होगा।

चरण 3. छात्र अपना रोल नंबर, नाम, माता का नाम और डीओबी दर्ज कर समबिट बटन पर क्लिक करना होगा।

चरण 4. अंत में रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लेंगे।

आपको राजस्थान बीटीसी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स होता है यह कोर्स दो साल का होता है। इस कोर्स में दाखिले के लिए बीटीसी परीक्षा का आोयजन किया जाता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही डीएलएड कोर्ड के लिए पात्र माना जाता है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News