RBSE Board Date Sheet 2024: आरबीएसई ने की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां करें चेक
RBSE Board Date Sheet 2024: आरबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। यहां देखें डेटशीट...;
RBSE Board Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड जनवरी 2024 में 12वीं का पुरा टाइम टेबल 2024 जारी करेगा। आरबीएसई 12वीं कक्षा परीक्षा तिथि 2024 का पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी। आरबीएसई की व्यावहारिक परीक्षाएं जनवरी 2024 में आयोजित होने की संभावना है।
RBSE Board Date Sheet कब आ सकती है
राजस्थान बोर्ड दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं के लिए विभिन्न विषयों और प्रश्न-पत्रों के लिए निर्धारित परीक्षा तिथियों और शिफ्टों आदि की जानकारी के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम फिलहाल जारी नहीं की गई है। पिछले साल के पैटर्न को देखें तो राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का टाइम-टेबल जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षाओं का आयोजन पहले किए जाने की तैयारी के चलते माना जा रहा है कि आरबीएसई डेटशीट को दिसंबर के अंत तक टाइम-टेबल जारी कर सकता है।
RBSE Board परीक्षा की तैयारी
राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2024 में परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। छात्रों को बता दें कि वे आरबीएसई 12वीं परीक्षा की तैयारी के लिए आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2024 विज्ञान और अन्य स्ट्रीम का अध्ययन करें। बीएसईआर 12वीं परीक्षा समय सारणी 2024 सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए अलग से जारी की जाती है।
RBSE Board की डेट शीट
17 फ़रवरी 2024: लोक प्रशासन
19 फ़रवरी 2024: पर्यावरण विज्ञान
21 फ़रवरी 2024: व्यायाम शिक्षा
23 फ़रवरी 2024: स्वर संगीत/वाद्य संगीत
26 फ़रवरी 2024: समाज शास्त्र
28 फ़रवरी 2024: संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा
1 मार्च 2024: भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी
4 मार्च 2024: अंग्रेजी (अनिवार्य)
6 मार्च 2024: हिंदी (अनिवार्य)
7 मार्च 2024: इतिहास, रसायन विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन
9 मार्च 2024: अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी)
11 मार्च 2024: अंक शास्त्र
13 मार्च 2024:अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, आशुलिपि हिंदी, कृषि जीव विज्ञान
16 मार्च 2024: कंप्यूटर विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास
21 मार्च 2024: दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान
26 मार्च 2024: राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि
30 मार्च 2024: गृह विज्ञान
3 अप्रैल 2024: हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फ़ारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग लिपि (अंग्रेजी)
8 अप्रैल 2024: व्यावसायिक विषय
10 अप्रैल 2024: पेंटिंग
Also Read: CAT Answer Key 2023: आईआईएम आज जारी कर सकता है कैट की आंसर-की, जानिये कैसे करें चेक