RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने की परीक्षा तिथि की घोषणा, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। यहां जानें परीक्षा की तिथि और कब जारी होगा एडमिट कार्ड।;
RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC की तरफ से अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को तय की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं उनके लिए विभाग की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि अभी तक आरपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन परीक्षा की तिथि नजदीक है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विभाग की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है।
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, तब आपको लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी डिटेल दर्ज करनी होगी। अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल कर सामने आ जाएगा। जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस साल राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कुल 905 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसमें से राज्य सेवाओं के अंतर्गत, आने वाले 424 पदों और अधीनस्थ सेवाओं के अंतर्गत आने वाले विभागों में 481 पदों पर नियुक्तियां होगी।
प्रारंभिक परीक्षा होने के बाद जो उम्मीदवार इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उनको मुख्य परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। इसके बाद मेंस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अंत में इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- BSEB STET Admit Card 2023: बीएसईबी STET एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहां जानें डिटेल्स