RRB JE Answer Key 2019 : आरआरबी जेई आंसर की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RRB JE Answer Key 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (जेई) की आंसर की जारी कर दी है,उम्मीदवार अपनी आपत्ति 14 जुलाई 2019 तक दर्ज कर सकते हैं।;
RRB JE Answer Key 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा की आंसर की (RRB JE Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट (RRB JE Response Sheet) जारी कर दी गई है। आरआरबी आंसर की 2019 (RRB JE Answer Key 2019) और आरआरबी रेस्पॉन्स शीट ऑफशियिल वेबसाइट www. rrbcdg. gov.in पर जारी की है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया है।
आरआरबी जेई 2019 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आरआरबी जेई आंसर की 2019 पर अपनी आपत्ति 14 जुलाई 2019 तक दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करने कि ले 50 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। आरआरबी जेई रिजल्ट 2019 जल्द ही घोषित किया जाएगा।
आरआरबी जेई भर्ती 2019 परीक्षा का आयोजन 22 मई से 2 जून एवं 26 जून से 28 जून के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हई थी। इन पदों के लिए उम्मीदवार सीबीटी-1, सीबीटी-2 और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आरआरबी जेई रिजल्ट जुलाई के अंत ता जारी होने की संभावना है।
आरआरबी जेई आंसर की 2019 (RRB JE answer Key 2019) पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार RRB की ऑफिशियिल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए हुए RRB JE answer Key 2019 objection के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें अपनी मांगी हुई डिटेल्स डालकर लॉगइन करें।
चरण 4. उम्मीदवार को जिस उत्तर पर आपत्ति है उस पर क्लिक करें और 50 रुपए फीस का भुगतान कर समबिट कर दें।
चरण 5. इसके बाद उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
आपका बता दें कि आरआरबी जेई भर्ती 2019 के तहत जूनियर इंजीनियर के कुल 13 हजार 487 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जूनियर इंजीनियर (जेई) के 12,844 पद, जूनियर इंजीनियर (आईटी) के 29 पद, डिपोट मैटेरियल सुपरिन्डेंडेंट पद के लिए 227 सहित कैमिकल और मेटालर्जिकल सहायक (अस्सिटेंट) 387 पद है। आरआरबी ने इस भर्ती के लिए दिसंबर 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App