RSMSSB JE Admit Card 2020: आरएसएमएसएसबी जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

RSMSSB JE Admit Card 2020: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) आज 29 नवंबर को आयोजि होने वाली जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।;

Update: 2020-11-20 05:03 GMT

RSMSSB JE Admit Card 2020: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) आज 29 नवंबर को आयोजि होने वाली जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड अभ्यर्थी एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

आरएसएमएसएसबी जेई भर्ती परीक्षा जेई भर्ती परीक्षा 29 नवंबर 2020 से 26 दिसंबर 2020 तक आयोजित की जाएंगी। 6 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 नवंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

भर्ती अभियान पीडब्ल्यूडी विभाग, जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के तहत सिविल इंजीनियरों, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों और मैकेनिकल इंजीनियरों के 1054 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आरएसएमएसएसबी एडमिट कार्ड 2020: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 

होमपेज के नीचे दिए गए एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक क्लिक करना होगा। 

जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा

उम्मीदावार मांगी हुई जानकारी डाले और सबमिट करें

Tags:    

Similar News