RSMSSB JE Admit Card 2022: आरएसएमएसएसबी जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउलनोड
RSMSSB JE Admit Card 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) बुधवार, 11 मई को जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी।;
RSMSSB JE Admit Card 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) बुधवार, 11 मई को जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी जेई एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान 1,092 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरने के लिए है। आरएसएमएसएसबी 18 मई को सिविल इंजीनियरिंग के लिए जेई परीक्षा 19 मई को जेई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग परीक्षा और 20 मई को जेई मैकेनिकल इंजीनियरिंग परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। पहले जेई परीक्षा 7 मई से 9 मई तक आयोजित होने वाली थी और बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।
आरएसएमएसएसबी जेई एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं और जेई 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4. आरएसएमएसएसबी जेई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।