RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2022: राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायेरक्ट लिंक
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) ने आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं।;
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) ने आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 28, 29 और 30 जून 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरे दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 30 जून को होने वाली परीक्षा में दो पाली शामिल होंगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आरएसएमएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आरएसएमएसएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।