Sarkari Naukri 2022 : JKPSC ने निकाली वैकेंसी, ग्रेजुएट के लिए प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर बनने का मौका
Sarkari Naukri 2022 : लॉ में ग्रेजुएट के लिए जम्मू-कश्मीर में नौकरी का मौका है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अभियोजन अधिकारी ( प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर) पर भर्ती निकाली है।;
JKPSC PO 2022: लोक सेवा आयोग ने अभियोजन अधिकारी के पदों पर नौकरियां निकाली है। JKPSC द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन में 120 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। इच्छुक वं योग्य उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://jkpsc.nic.in/ आवेदन कर सकते है। यह आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
फार्म भरने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में 6 से 8 नवंबर 2022 तक बदलाव व सुधार कर सकते हैं।
JKPSC PO 2022 वेकैंसी : यह भर्ती प्रक्रिया जम्मू और कश्मीर गृह विभाग में 120 अभियोजन अधिकारी (जी) पदों के लिए किया जा रहा है।
JKPSC PO 2022 आयु सीमा : अधिकतम 40 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।
JKPSC PO 2022 आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 और अनआरक्षित वर्ग के लिए ₹500 होंगे। पीएचई उम्मीदवारों ( ऐसे उम्मीदवार जिनके पास 40% या उससे अधिक की विकलांगता है, वही इस आरक्षण के पात्र हैं) को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।
JKPSC PO 2022: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार 6 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जॉब से जुड़ी हर जानकारी को देख और समझ सकते हैं।
JKPSC PO 2022: आवश्यक शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से एलएलबी पास होना चाहिए।