Sarkari Naukri 2019 : हरियाणा में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

हरियाणा सरकार बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। हरियाणा की भाजपा सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार पदों को जल्दी ही भरने की घोषणा की है।;

Update: 2019-06-09 06:02 GMT

हरियाणा सरकार बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। हरियाणा की भाजपा सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार पदों को जल्दी ही भरने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार पदों पर भर्ती की चयन प्रकिया जल्दी ही शुरू की जाएगी।

बताया जा रहा कि हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा के इस साल अक्तूबर में संभावित चुनावों से पहले यह कदम उठाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा इन पदों पर सफल उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया विधानसभा चुनाव पहले की जाएगी।

एक ऑफिसर के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने झज्जर के एक प्रोग्राम में शनिवार को 20,000 खाली पड़े पदों पर तीन महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया अगले तीन महीने में पूरी होने की घोषणा की। हरियाणा सरकार द्वारा 20,000 पदों में से 5,000 पदों पर भर्तियां पुलिस विभाग में की जाएंगी।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News