SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के अंक आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

SSC GD Constable Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी मार्क्स 2021 आज यानी 31 मार्च 2022 को जारी किए जाएंगे।;

Update: 2022-03-31 08:33 GMT

SSC GD Constable Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी मार्क्स 2021 आज यानी 31 मार्च 2022 को जारी किए जाएंगे। एसएससी जीडी मार्क्स उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने अपना एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट प्राप्त किया था।

एसएससी जीडी स्कोरकार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2021 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।

चरण 2. उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें जीडी कांस्टेबल अंक लिखा हो। 

चरण 3. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4. आपका एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

चरण 5. भविष्य में उपयोग के लिए एसएससी जीडी स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें

एसएसी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर, 2021 से 15 दिसंबर, 202 तक आयोजित की गई थी

Tags:    

Similar News