SSC GD Constable Recruitment 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज होगा जारी, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई

SSC GD Constable Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज यानी 25 मार्च 2021 को अपनी ऑफिशियल वबसाइट पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।;

Update: 2021-03-25 05:02 GMT

SSC GD Constable Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज यानी 25 मार्च 2021 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRFF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और असम राइफल्स में कांस्टेबल की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने की उम्मीद है।

एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2021 तक चलेगी। आयोग कंप्यूटर आधारित एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 से 25 अगस्त 2021 तक आयोजित करेगा। परीक्षा की तिथियां प्रकृति में अंतरिम हैं और इसमें बदलाव हो सकता है।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBE), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

Tags:    

Similar News