Haryana Sarkari Job: हरियाणा में सरकारी पदों पर होने वाली है बंपर भर्तियां, इन लोगों को मिलेगी वरीयता

Haryana Sarkari Job: हरियाणा में 4298 सफाईकर्मी और 68 सीवरमैन की नियुक्ति होने वाली है। भर्ती से जुड़ी अपडेट आप यहां देख सकते हैं।;

Update: 2023-03-03 03:58 GMT

Latest Government Job In Haryana: सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए हरियाणा में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। अगर आप ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है और सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। हरियाणा में डी लेबल पर बंपर भर्तियां होने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से हरियाणा में 4,298 सफाई कर्मी और 68 सीवरमैन के पद पर नियुक्ति होने वाली है। इस भर्ती में नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं, नगर निगमों में रोल एवं संविदा के आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि यह भर्ती जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा की जा रही है।

इन विभागों को दिए गए निर्देश

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला नगर आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, नगर परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों और सचिवों को सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के स्वीकृत रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने का आदेश दिया है।

खत्म नहीं होगी सेवाएं

इससे पूर्व सरकार ने स्वीकृत रिक्त पदों पर 1187 सफाई कर्मचारियों एवं 68 सीवरमैन की नियमित भर्ती के निर्देश जारी किये थे। नए आदेशों में सफाई कर्मियों के 4,298 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑन रोल सफाई कर्मियों और सीवरमैन की सेवाएं किसी भी स्थिति में समाप्त नहीं होंगी। भर्ती प्रक्रिया में चयनित नहीं होने वाले कच्चे सफाई कर्मी एवं सीवरमैन को 60 वर्ष की आयु तक सेवा में रखा जायेगा।

इन कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे पद

भर्ती नोटिफिकेशन में विज्ञापन के साथ-साथ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करने की मांग भी रोजगार कार्यालय को दिया जायेगा। वहीं कुछ पद कॉन्ट्रैक्ट बेस्ट वाले सफाई कर्मियों और सीवरमैनों के लिए भी आरक्षित रहेंगे। साथ ही 10 साल का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 55 वर्ष तक दी जाएगी।

1996 के बाद नियमित भर्ती नहीं हुई है

चयन के समय कच्चे कर्मचारियों को आधा अंक तथा प्रत्येक वर्ष अथवा छह माह से अधिक के अनुभव पर अधिकतम पांच अंक दिये जायेंगे। छह माह से कम अवधि के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। शेष रिक्त पदों पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैनों पर विचार किया जायेगा।

आपको बता दें कि 1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल की सरकार में हड़ताल के दौरान नियमित सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। उसके बाद से अब तक नियमित भर्ती नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News