UGC NET 2022: एनटीए जून में आयोजित करेगी यूजीसी नेट परीक्षा, जानिए डिटेल्स
UGC NET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जून के महीने में दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) 2022 परीक्षा आयोजित किया जाएगा।;
UGC NET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जून के महीने में दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) 2022 परीक्षा आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
हालांकि, यूजीसी-नेट परीक्षा (दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए) की सटीक परीक्षा तिथि का अभी खुलासा नहीं किया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एनटीए ने अभी तक यूजीसी-नेट मर्ज किए गए चक्रों के संचालन की तारीखों को अंतिम रूप नहीं दिया है। एनटीए द्वारा तारीखों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद परीक्षा का सटीक शेड्यूल जारी किया जाएगा।
एक बार जारी होने के बाद जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है। एनटीए ने पहले वर्ष 2021 में दिसंबर 2020 और जून 2021 से दो यूजीसी नेट चक्रों को भी मिला दिया था और 20 नवंबर से 5 जनवरी 2021 के बीच परीक्षा आयोजित की थी।
कोविड महामारी के परिणामस्वरूप परीक्षा दो चक्रों में आयोजित की जानी थी। परीक्षा देश भर के 239 शहरों में 837 केंद्रों पर 18 दिनों में तीन चरणों में आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट का पहला चरण 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया था।