UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

UP Board 10th 12th Result 2022: लगभग 47 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित करेगा।;

Update: 2022-06-18 05:38 GMT

UP Board 10th 12th Result 2022: लगभग 47 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)  यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: चेक करने के लिए वेबसाइटों की सूची

upresults.nic.in

upmsp.edu.in

upmspresults.up.nic.in

results.nic.in

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल राज्य में यूपी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 47 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इसके अलावा, लगभग 52 लाख उम्मीदवारों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा के पहले दिन कक्षा 10 और 12 दोनों की हिंदी परीक्षा में 4.1 लाख छात्र छूट गए। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चहण 1. यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' पर क्लिक करें (लिंक सक्रिय होने के बाद)

चरण 3. अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 6. इसे डाउनलोड करें और यूपी बोर्ड रिजल्ट इसका प्रिंट आउट लें।

Tags:    

Similar News