UP Board Calendar 2022-23: यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर हुआ जारी, मार्च में होंगी परीक्षाएं
UP Board Academic Calendar 2022-23: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 जारी कर दिया है।;
UP Board Academic Calendar 2022-23: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 जारी कर दिया है। शैक्षणिक कैलेंडर में परीक्षाओं तिथियां, प्री बोर्ड, विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण की शुरुआत आदि शामिल हैं। शैक्षणिक कैलेंडर को उम्मीदवार यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।
नए कैलेंडर के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 अगले साल मार्च में आयोजित की जाएगी। राज्य में कक्षा 10 और 12 के लिए प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा और कक्षा 9 और 11 के लिए अंतिम परीक्षा 1 से 15 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। कक्षा 10, 12 की प्री बोर्ड परीक्षा और कक्षा 9, 11 की अंतिम परीक्षा का रिजल्ट 16 फरवरी से 28 फरवरी 2022 के बीच उपलब्ध है।
अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षा सितंबर 2022 के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की जाएगी और अर्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर 2022 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। अर्धवार्षिक परीक्षा रिजल्ट नवंबर के पहले सप्ताह तक स्कूल की वेबसाइटों पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं राज्य भर में 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार जो अधिक संबंधित विवरणों की जांच करना चाहते हैं, वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।