UPPRPB Answer Key 2020: जेल वार्डर और फायरमैन भर्ती परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPPRPB Answer Key 2020: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आंसर की जारी कर दी है।;

Update: 2020-12-23 05:55 GMT

UPPRPB Answer Key 2020: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार जो जेल वार्डर, फायरमैन पदों के लिए यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 में उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक या डाउनोलोड सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 नोटिस के अनुसार आंसर की  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 दिसंबर 2020 तक उपलब्ध होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने 19 और 20 दिसंबर 2020 को भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करके आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने जेल प्रशासन और सुधार विभाग में जेल वार्डर, फायरमैन, और अन्य पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया है। इस भर्ती के माध्यम से 5000 खाली पदों में नियुक्ति की जाएगी। 

 यूपीपीआरपीबी आंसर की 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

Tags:    

Similar News