UPSC Civil Services Mains Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
UPSC Civil Services Mains Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है।;
UPSC Civil Services Mains Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी') में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार 5 अप्रैल, 2022 से आयोजित किया जाएगा।
यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
चरण 1. यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर और नाम देख सकते हैं।
चरण 4. पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
व्यक्तित्व परीक्षण संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।