UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी सीएसई रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
UPSC CSE Result 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।;
UPSC CSE Result 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में उपस्थित हुए थे, वो अपना रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। बता दें कि UPSC इंटरव्यू खत्म होने के 5 दिन बाद ही ये नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
UPSC में इशिता किशोर ने किया टॉप
UPSC CSE एग्जाम में इस बार इशिता किशोर ने टाॅप किया है। बता दें कि टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं। इसके साथ ही गरिमा लोहिया ने दूसरी और उमा हरति एन ने तीसरी रैंक हासिल की है। UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 16 से 25 सितंबर तक आयोजित हुए थे और उसका रिजल्ट 6 दिसंबर को घोषित किया गया था। एग्जाम के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया 18 मई, 2023 को संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh HC में निकली स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
UPSC CSE में इतने बच्चे हुए पास
यूपीएससी की तरफ से जारी रिजल्ट के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 933 में से 345 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी हैं, 99 EWS के, 263 OBC के हैं, 154 SC के हैं और 72 ST वर्ग के हैं।
UPSC CSE टाॅप 10 टॉपर्स लिस्ट
इशिता किशोर
गरिमा लोहिया
उमा हरति एन
स्मृति मिश्रा
मयूर हजारिका
गहना नव्या जेम्स
वसीम अहमद भट्ट
अनिरुद्ध यादव
कनिका गोयल
राहुल श्रीवास्तव
UPSC CSE रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर UPSC 2022 Final Result के लिंक पर जाकर क्लिक करें।
वहां मांगी गई जानकरी डालें और रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।