UPSSSC PET 2023 Admit Card: यूपीएसएसएससी पीईटी का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2023 Admit Card: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड वेबसाइट के साथ-साथ मेल पर भी सेंड किया जाएगा।;

Update: 2023-10-19 11:59 GMT

UPSSSC PET 2023 Admit Card: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 19 अक्टूबर, 2023 को जारी कर दिया जाएगा। ये एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपीएसएसएससी पीईटी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2023 Admit Card ईमेल पर भी आएगा 

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड भेज दिया जाएगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में दिए एड्रेस पर इस एडमिट कार्ड को भेज दिया जाएगा। उम्मीदवार चाहे तो ऊपर दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET परीक्षा का समय

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी। बता दें कि यह परीक्षा राज्य के 35 जिलों में आयोजित किया जाएगी।

UPSSSC PET परीक्षा का पैटर्न

इस परीक्षा में प्रश्न 100 अंकों के होंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप यानी MCQ को शामिल किया जाएगा। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, गलत जवाब के लिए उम्मीदवारों के एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।

इस परीक्षा में विभिन्न विषयों को शामिल किया जाएगा। जैसे - इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, ज्योग्राफी, इंडियन इकोनॉमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल एंड रीजनिंग से 5-5 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

इसी प्रकार करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ हिंदी अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन, टेबल इंटरप्रिटेशन एंड एनालिसिस से 10-10 अंकों के सवालों को शामिल किया जाएगा।

Also Read: RBSE Board Exam 2024: आरबीएसई ने किया करेक्शन विंडो ओपन, इन सेक्शनों में कर सकते हैं सुधार

Tags:    

Similar News