Uttarakhand Board 10th 12th Result 2019: uaresults.nic.in पर घोषित हुआ उत्तराखंड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ये रहे टॉपर्स
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2019: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट यानी यूबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2019 घोषित कर दिया है।;
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2019: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट यानी यूबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2019 घोषित कर दिया है। उत्तराखंड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उपस्थित छात्र यूबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपना उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019, उत्तराखंड 12वीं रिजल्ट 2019 चेक कर सकते हैं।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं में 76.43 प्रतिशत और 12वीं में 80.13 प्रतिशत छात्र पास हुए है। इस बार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा है। 10वीं में 82.47 फसदी लड़कियां और 70.60 फीसदी लड़के सफल हुए हैं, वहीं 12वीं में 83.79 फीसदी लड़कियां और 76.2 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 26 मार्च तक आयोजित कराई थी और 12वीं की परीक्षा 1 से 25 मार्च 2019 तक आयोजित हुई थी. 10वीं की परीक्षा में कुल 1,49,950 छात्रों ने शामिल हुए थे और 12वीं की परीक्षा में 1,24,867 छाश उपस्थित हुए थे। पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट 26 मई 2018 को घोषित किया गया था।
यूबीएसई 10वीं टॉपर्स लिस्ट
स्थान | नाम | अंक |
1 | अनंता साकलंत | 99% |
2 | अर्पित | 98.60% |
3 | सुरभि गहतोरी | 98.40% |
4 | हरीश सिंह | 98% |
4 | किरण चंद | 98% |
4 | बार्थवाल | 98% |
5 | मोहित भट्ट | 97.60% |
5 | रेखा कुमारी | 97.60% |
यूबीएसई 12वीं टॉपर्स लिस्ट
स्थान | नाम | अंक |
1 | शताक्षी तिवारी | 98% |
2 | सक्षम | 97.70% |
3 | हरीश सिंह | 96.80% |
4 | आशीष पुंडीर | 96.20% |
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2019 (Uttarakhand Board 10th 12th Result 2019) चेक ऐसे करें।
स्टेप 1- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर जा कर 'UBSE CLASS 10TH RESULT 2019' और 'UBSE CLASS 12TH RESULT 2019' क्लिक करें।
स्टेप 3- नई विंडो खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और डीओबी भरकर संबिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
पिछले साल ऐसा रहा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
साल 2018 में उत्तराखंड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 26 मई को घोषित किया गया था। 10वीं में 74.57 फीसदी छात्र पास हुए थे, वही 12वीं में 78.9 फीसदी छात्र सफल हुए थे। 10वीं में 68.96 फीसदी लड़के और 80 फीसदी लड़कियां पास हुई थी, वहीं 12वीं में 82.83 प्रतिशत लड़कियां और 75.03 प्रतिशत लड़के पास हुए थे। 10वीं में काजल प्रजापति ने और 12वीं में दिव्यांशी राज ने स्टेट टॉप किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App