Uttarakhand Board 12th Result 2019: 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, 80.13 प्रतिशत छात्र हुए सफल

uttarakhand board 12th result 2019: उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूके बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर घोषित किया गया है। इस बार उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कुल 80.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।;

Update: 2019-05-30 05:57 GMT

uttarakhand board 12th result 2019: उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूके बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर घोषित किया गया है। इस बार उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कुल 80.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। अनुपम साक्षी तिवारी ने 12वी में इस बार टॉप किया है, वहीं सक्षम ने दूसरा और हरीश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

जिन छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा दी वे यूबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना उत्तराखंड 12वीं रिजल्ट 2019 चेक कर सकते हैं या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर यूके 12वीं रिजल्ट 2019 प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं मार्च 2019 में आयोजित हूई थी। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 1 लाख 24 हजार 867 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार पिछले साल से 12वीं क्लास का रिजल्ट अच्छा रहा है। पिछले साल उत्तराखंड 12वीं का रिजल्ट 26 मई को घोषित किया गया था।

उत्तराखंड 12वीं रिजल्ट 2019 (uttarakhand board 12th Result 2019) चेक ऐसे करें।

स्टेप 1- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर जा कर ' uttarakhand board CLASS 12TH RESULT 2019' क्लिक करें।

स्टेप 3- नई विंडो खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर, कैप्चा कोड भरकर कर GET RESULT बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आपको बता दें कि पिछले साल उत्तराखंड 12वीं का रिजल्ट 26 मई को घोषित किया गया था। इसमें कुल 12वीं में 78.9 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। साल 2018 में 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.83 फीसदी रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.3 प्रतिशत रहा था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News