WB Police Constable Admit Card 2019: पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्टेबल के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

WB Police Constable Admit Card 2019: पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जारी कर दिए हैं।;

Update: 2019-07-19 06:10 GMT

WB Police Constable Admit Card 2019: पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्‍टेबल के पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड (WB Police Constable Admit Card) जारी कर दिए हैं। पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती (WB Police Constable Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीआरबी (WBPRB) की ऑफिशियल वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अपना पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 (WB Police Constable Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकते हैं।


पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवार नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2019 को किया जाएगा। लेकिन पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 अगस्त 2019 निर्धारित की है।



 पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 (WB Police Constable Admit Card 2019) ऐसे करें डाउनलोड 

चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार पश्‍च‍िम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।

चरण 2- वेबसाइट के होमपेज पर "WB Police Constable Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3- क्लिक करते ही नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवार उसमें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।

चरण 4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News