World Students Day 2023: 15 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे, भारत के लिए क्यों है खास

World Students Day 2023: पूरी दुनिया में 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में हुई थी इस दिन की शुरुआत। जानें क्यों है भारत के लिए यह दिन खास।;

Update: 2023-10-15 07:36 GMT

World Students Day 2023: हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारत में इस विश्व छात्र दिवस को विशेष रूप से हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। आज के इस दिन को उन्हीं के जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में  पूरे विश्व में मनाया जाता है।

World Students Day की कब हुई थी शुरुआत

वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र में पहली बार वर्ष 2010 में हुई थी। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 79वीं जन्मदिन पर इस दिन की शुरुआत की गई थी। उस दिन से लेकर आज तक हर साल विश्व छात्र दिवस को 15 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। 

World Students Day 2023 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन

भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और भारत के एक सफल वैज्ञानिक के रूप में उभरे। उन्होंने मिसाइल बनाने में आपने अहम योगदान भारत को दिया, जिसके कारण आज उन्हें मिसाइलमैन के नाम से भी जाना जाता है। साल 1992 से 1999 तक वे भारत के प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के पद पर रहे थे। यही नहीं उन्होंने डीआरडीओ के सचिव के रूप में भी काम किया था। साल 2002 में उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और उन्होंने 2007 तक भारत के राष्ट्रपति पद को संभाला।

World Students Day पर क्या है इस साल की थीम

हर साल वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे को किसी खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी की 2023 के लिए वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे की थीम है - “If you fail, never give up because F.A.I.L. World Students Day in 2023 will focus on the topic “FAIL: stands for First Attempt in Learning” जिसका मतलब है यदि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें क्योंकि F.A.I.L. का अर्थ है 'सीखने का पहला प्रयास'। जो थीम विद्यार्थियों के हौंसले को बढ़ाने और साथ ही उन्हें जीवन में फिर से उठ खड़े होने के लिए प्रेरित करता है।

Also Read: ICSI CSEET November 2023: आईसीएसआई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, जानें कब होगी परीक्षा

Tags:    

Similar News