Arvind Kejriwal Oath Ceremony: जानें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कब और कहां शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Oath Ceremony: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इसके लिए समय और तारीख भी तय हो चुकी है।;

Update: 2020-02-12 10:23 GMT

Arvind Kejriwal Oath Ceremony : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बार उन्होंने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी सरकार के खाते में 8 सीटें आई तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए जगह और दिन भी तय कर लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल इस बार भी दिल्ली के रामलीला मैदान से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली की हजारों जनता के बीच अरविंद केजरीवाल के साथ उनके मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके लिए 16 फरवरी का दिन तय किया गया है। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया 16 फरवरी को सुबह 10 बजे शुरु होगी।

रामलीला से ही शुरू हुई सफर की शुरुआत

अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली के रामलीला मैदान से हुई थी। अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के आंदोलन में अरविंद केजरीवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वहीं से उन्होंने आम आदमी का अभियान शुरु किया था। फिर 2012 में आम आदमी पार्टी के नाम से राजनीतिक दल की शुरुआत हुई। यही कारण है कि 2015 के दिल्ली चुनाव में भी रामलीला मैदान में ही आप पार्टी के सभी मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.57 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आप पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं बीजेपी को 38.51 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ बाकी के 8 सीटों पर ही जीत मिल पाई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी के सुनील कुमार यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट से 21,697 वोटों से हराया।

कांग्रेस नहीं खोल पाई अपना खाता

दिल्ली चुनाव 2020 में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इतना ही नहीं, कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों के जमानत भी जब्त हो गए। बस तीन उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे।

Tags:    

Similar News