Delhi Election 2020 Exit Poll: न्यूज 24 टुडेज चाणक्य ने जारी किया एग्जिट पोल, जानें किस पार्टी की बन सकती है दिल्ली में सरकार

Delhi Election 2020 Exit Poll: दिल्ली विधानसभा 2020 के चुनाव के बाद न्यूज 24 टुडेज चाणक्य ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। जानिए न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।;

Update: 2020-02-08 13:33 GMT

Delhi Election 2020 Exit Poll: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होते ही विभिन्न चैनलों और एजेंसियों के द्वारा किए गए एग्जिट पोल भी जारी कर दिए गए हैं। न्यूज 24 ने टुडेज चाणक्य के साथ मिलकर एग्जिट पोल जारी किया है। जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में मिल रही हैं। 

बीजेपी : 14

कांग्रेस : 01

आम आदमी पार्टी: 55

अन्य : 0

क्या होता है एग्जिट पोल

एक्जिट पोल हमेशा मतदान के बाद जारी किए जाते हैं। मतदान केंद्रों के बाहर से निकलने वाले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उनकी पसंद कौन है। जिसके आधार पर सर्वे तैयार होते हैं। एग्जिट पोल कई संगठनों द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जो उद्देश्य के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं।

कैसे किए जाते है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल न्यूज एजेंसियों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। जो एक कंपनी चुनाव के परिणाम से पहले एक अनुमान के आधार पर बताते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। 

Tags:    

Similar News