Delhi election 2020: मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल को बताया गलत, इतनी सीटें जीतने का किया दावा

Delhi election 2020: दिल्ली में मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि सभी एग्जिट पोल फेल साबित होंगे।;

Update: 2020-02-08 14:22 GMT

Delhi election 2020: दिल्ली में मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि सभी एग्जिट पोल फेल साबित होंगे। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली विधानसभा के लिए जारी किए गए ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे।

मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे। 

जानकारी के लिए बता दें कि सभी न्यूज चैनलों ने अपने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। जिसमें दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है तो वहीं दूसरी नंबर पर भाजपा रहेगी। इसके अलावा कांग्रेस को एग्जिट पोल में 00-01 सीट मिलने का दावा किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News