Viral Video: मोदी-मोदी के नारे से आप पार्टी की प्रत्याशी हुईं नाराज, लोगों पर किया झंडे से वार
Viral Video: मोदी-मोदी के नारे से आप प्रत्याशी इतनी नाराज हो गई कि उन्होंने गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। लोगों पर डंडे मारना शुरू कर दिया।;
Viral Video: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल का आत्मविश्वास तो ऐसा दिख रहा है कि जैसे इस बार दिल्ली में पूर्ण बहुमत से उनकी ही सरकार बनेगी। लेकिन उनके ही पार्टी के प्रत्याशी को अपने ऊपर जरा भी विश्वास नहीं है।
मोदी-मोदी के नारे से ही वो इतना गुस्सा हो गई कि लोगों पर झंडे से वार करने लग गई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें विडियो शेयर करने वाले व्यक्ति ने लिखा कि जब लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए तो आप पार्टी की प्रत्याशी सडक छाप गुंडी बन गई।
जब लोगो ने मोदी मोदी के नारे लगाये तो @ArvindKejriwal @AamAadmiParty की प्रत्याशी सडक छाप गुंडी बन गईpic.twitter.com/ghgirmrDuy
— जितेन्द्र कुमार गुप्ता~ ⚖ (@jsudheer999) February 6, 2020
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रत्याशी मोदी-मोदी के नारे से गुस्सा हो रही है। लोगों पर अपने झंडे से वार कर रही है। इसके साथ ही वो गाली गलौज भी करती दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका गांधी ने भी फेका था झंडा
बता दें कि इसी तरह से 2019 में प्रियंका गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगाए गए थे। प्रियंका उस वक्त चुनाव प्रचार के लिए बिजनौर गई थी। मोदी-मोदी के नारे से प्रियंका गांधी भी इतनी नाराज हो गई थी कि लोगों पर अपना झंडा फेंक दिया था।