Delhi Election Results: दिल्ली में बीजेपी के दावे हुए खोखले, उनके आधे सदस्यों ने दिया अरविंद केजरीवाल को वोट

Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव में बीजेपी के सारे दावे खोखले नजर आ रहे हैं। चाहे मनोज तिवारी के दावों की बात करें या अमित शाह के दावों की। इस चुनाव में बीजेपी को मायूसी के सिवा कुछ नहीं मिला।;

Update: 2020-02-12 12:52 GMT

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लगातार तीसरी बार दिल्ली में उन्होंने बीजेपी को शिकस्त दी है। ऐसे में बीजेपी के नेताओं के द्वारा किए गए दावे खोखले से लगते हैं।

पहली बार अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की शीला दीक्षित को 25,864 वोटों से हराया था और दिल्ली के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। दूसरी बार भी उन्होंने बहुमत से ज्यादा सीटें (67 सीटें) लेकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी। फिर 2020 के दिल्ली चुनाव में भी 62 सीटों पर दिल्ली में उन्होंने अपनी सरकार बनाई।

दिल्ली में भाजपा के 62.28 लाख सदस्य

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली चुनाव 2020 में भाजपा को 35.6 लाख वोट मिले। जबकि भाजपा ने दावा किया था कि दिल्ली में उनके सदस्यों की कुल संख्या 62.28 लाख है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे बड़ी सोचने वाली बात ये है कि जब भाजपा को उनके कुल सदस्यों की संख्या का बस आधा वोट मिला है। तो क्या बीजेपी के आधे सदस्यों ने भी आप पार्टी को ही वोट दिया?

कांग्रेस ने भी किया था दावा

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी दावा किया था कि दिल्ली में उनके सदस्यों की संख्या 7 लाख है। जबकि 2020 के दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खाते में बस 3.95 लाख वोट ही गए। इसका मतलब कांग्रेस के आधे सदस्यों ने भी अरविंद केजरीवाल को ही वोट किए हैं।

मनोज तिवारी ने किया था दावा

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि मैं एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं करता। दिल्ली में बीजेपी 45 से ज्यादा सीटें जीतेेगी। साथ ही अमित साह ने भी यही दावा किया था। लेकिन दिल्ली चुनाव में बीजेपी मुश्किल से 8 सीटें जुटा पाई। उनके ये दावे भी खोखले साबित हुए।

Tags:    

Similar News