Delhi Election Results : नरेला से AAP उम्मीदवार ने भाजपा के नील दमन खत्री को इतने वोटों से हराया

Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग स्थिति साफ हो चुकी है कि आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली की नरेला विधानसभा में आम आदमी पार्टी के शरद कुमार चौहान ने जीत दर्ज की है।;

Update: 2020-02-11 15:28 GMT

Delhi Election Results : नरेला विधानसभा में एक बार फिर आम आदमी पार्टी के शरद कुमार चौहान ने जीत दर्ज की है। शरद यादव के बाद दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याक्षी नील दमन खत्री रहे। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के शरद कुमार ने नील दमन को 17379 वोटों से हराया है। इससे पहले 2015 विधानसभा में भी शरद कुमार के सामने भाजपा ने नील दमन को ही उतारा था। कांग्रेस के सिंद्धार्थ कुंडू तीसरे नंबर पर रहे हैं। 

नरेला विधानसभा

नरेला विधानसभा में आम आदमी पार्टी के शरद कुमार को 86262 वोट मिले जो कुल वोट परसेंट का 52.6 था। वहीं भाजपा प्रत्याशी नील दमन खत्री को 68883 वोट मिले जो कुल वोट परसेंट का 41.54 परसेंट था। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के कुंडू का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उन्होंने सिर्फ 6270 वोट हासिल किए जो 3.78 परसेंट था। 

दिल्ली चुनाव 2020 में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को सफलापूर्वक मतदान किया गया था। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। यह मतदान पिछले चुनाव से करीब 5 फीसदी कम रहा है। रिजल्ट को मुताबिक इस बार भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। 

Tags:    

Similar News