Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महरौली से आप प्रत्याशी नरेश यादव की हुई जीत

Delhi Election Results: दिल्ली के महरौली विधानसभा पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आप प्रत्याशी नरेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी कुसुम खत्री को हराकर जीत हासिल की है।;

Update: 2020-02-11 13:18 GMT

Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नरेश यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी कुसुम खत्री को 18,216 मतों से हराया है।

दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नरेश यादव, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुसुम खत्री और कांग्रेस के मोहिंदर चौधरी के बीच मुकाबला था। उन्होंने भाजपा के कुसुम खत्री को 18,216 मतों से हराया है। कांग्रेस के मोहिंदर चौधरी तीसरे नंबर पर रहे हैं, उन्हें कुल 6936 वोट मिले हैं।

किसे, कितने वोट मिले

दिल्ली विधानसभा के नतीजों में एक बार फिर आप प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेश यादव को 62301 वोट मिले हैं जबकि भाजपा की प्रत्याशी कुसुम खत्री को 44085 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मोहिंदर चौधरी 6936 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।


Tags:    

Similar News