Delhi Election Results 2020: भाजपा को आप और कांग्रेस प्रत्याशियों से मिल रही चुनौती, बड़ा चेहरा हैं विजेंद्र गुप्ता

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सामने आए रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार को बहुमत मिल गया है। रोहिणी सीट से भाजपा से विजेंद्र गुप्ता एक बार फिर मैदान में हैं तो वहीं आदमी पार्टी के राजेश बंसीवाला और कांग्रेस के सुमेश गुप्ता चुनौती दे रहे हैं।;

Update: 2020-02-11 05:55 GMT

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सामने आए रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार को बहुमत मिल गया है। अभी सीटों पर उतार चढ़ाव जारी है और वहीं नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। इस दौरान रोहिणी विधानसभा सीट भी काफी अहम समझी जा रही है। भाजपा से विजेंद्र गुप्ता एक बार फिर मैदान में हैं तो वहीं आदमी पार्टी के राजेश बंसीवाला और कांग्रेस के सुमेश गुप्ता चुनौती दे रहे हैं।

इस बार आम आदमी पार्टी के राजेश बंसीवाला, भारतीय जनता पार्टी से विजेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के सुमेश गुप्ता से है। रोहिणी सीट से मौजूदा विधायक भाजपा के विजेंद्र कुमार गुप्ता हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी मतदान हुआ था।

रोहिणी विधानसभा सीट उत्तरी पश्चिमी दिल्ली जिले में स्थित है। रोहिणी विधानसभा सीट उत्तरी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों से जीत हासिल की थी।

इस बार के चुनाव में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आप ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 में जीत दर्ज की थी। तीन में भाजपा ने जीत हासिल की जबकि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं जाता था। 

Tags:    

Similar News