Delhi Election Results : दिल्ली चुनाव में हार के बाद सुभाष चोपड़ा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों में कांग्रेस सरकार का खाता नहीं खुल पाया। साथ ही दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सुभाष चोपड़ा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।;

Update: 2020-02-11 16:25 GMT

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमें कांग्रेस को फिर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी बार कांग्रेस की सरकार को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। जिसके बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 2015 के चुनाव की ही तरह कांग्रेस सरकार अपना खाता नहीं खोल पाई। अपनी हार के बाद सुभाष चोपड़ा सहित कुछ अन्य लोगों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि इस हार से पार्टी नेता दुखी नहीं हैं।

बल्कि नगर निगम चुनाव में वो पूरा जोर लगा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शायद वो इस चुनाव में दिल्ली की जनता तक अपनी बात पहुंचाने में नाकाम रहे। इस कारण उन्हें इस हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इतनी बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद अचानक से सुभाष चोपड़ा का इस्तीफा देना कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल जरुर खड़ा करता है। 

सुभाष चोपड़ा नहीं चाहते थे दिल्ली में आप की सरकार

दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले जब सुभाष चोपड़ा से आप सरकार के साथ अलायंस बनाने पर सवाल किया गया था। तब उन्होंने साफ कर दिया था कि वो दिल्ली में फिर से आप की सरकार नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि आप पार्टी के साथ अलायंस का तो सवाल ही नहीं उठता।

लगातार तीसरी बार अरविंद केजरीवाल की सरकार

बता दें कि दिल्ली चुनाव 2020 के नतीजों में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। जिसके बाद लगातार तीसरी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Tags:    

Similar News