Holi 2020: होली के दिन इतने बजे तक बंद रहेगी बस और मेट्रो सेवा

Holi 2020: दिल्ली परिवहन निगम ने अपनी सूचना में कहा है कि यातायात आवश्यकताओं के अनुसार शाम को कुछ चयनित मार्गों पर सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।;

Update: 2020-03-09 12:41 GMT

Holi 2020: कल 10 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके कारण दिल्ली के यातायात पर भी असर पड़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सूचना जारी की। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर की बस सेवाएं कल दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं मेट्रो सेवाएं दोपहर के 2.30 बजे तक बाधित रहेगी।

शाम को शुरू होंगी बस सेवाएं

दिल्ली परिवहन निगम ने अपनी सूचना में कहा है कि यातायात आवश्यकताओं के अनुसार शाम को कुछ चयनित मार्गों पर सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। ट्रैफिक लोड बहुत कम होने के काण दोपहर में केवल 898 बसों का संचालन किया जाएगा। 

मेट्रो सेवा भी रहेगी बाधित

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो सर्विस भी होली के दिन बाधित रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ-साथ सभी रूट्स की मेट्रो दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी। दोपहर के 2.30 बजे के बाद मेट्रो सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा।

Tags:    

Similar News