उपराज्यपाल अनिल बैजल अस्पताल में घायलों से मिले, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

नई दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में घायल हुए पुलिस अधिकारियों, कर्मियों व आम लोगों से मिलने जीटीबी अस्पताल शाहदरा और मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में गए। उपराज्यपाल ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।;

Update: 2020-02-26 02:38 GMT

नई दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में घायल हुए पुलिस अधिकारियों, कर्मियों व आम लोगों से मिलने जीटीबी अस्पताल शाहदरा और मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में गए। उपराज्यपाल ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में भर्ती घायलों को उन्होंने भरोसा दिया व घटना के बारे जानकारी भी ली।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा बनाकर रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने से बचे। दिल्ली हम सब की है, हमें मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Tags:    

Similar News