शाहीन बाग प्रदर्शन में बुर्का पहनकर पहुंची महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला की पहचान यूटूबर के तौर पर हुई है। जो राइट नेरेटिव नाम का यूट्यूब चैनल चलती है।;

Update: 2020-02-05 12:52 GMT

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम गूंजा कपूर है और वह एक यू-ट्यूब चैनल चलाती है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बहुत सारे सवाल करने पर प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी पहचान यू ट्यूब चैनल राइट नेरेटिव के डायरेक्टर के तौर पर दी हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने काफी सवाल किए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को उसपर शक हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया। गिरफ्तार की गई महिला को सरिता विहार थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान की पुष्टि की गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी।

Tags:    

Similar News