तीन साल की बच्ची से पेंडेंट लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने तीन साल की बच्ची का पेंडेंट लूटने वाले दो आरोपियों को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया है।;

Update: 2020-03-08 03:26 GMT

नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने तीन  साल की बच्ची का पेंडेंट लूटने वाले दो आरोपियों को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो.नाजिम और सागर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ पेंडेंट भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी (आउटर-नॉर्थ) गौरव शर्मा ने बताया कि शैलेस नामक एक व्यक्ति ने भलस्वा डेयरी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपनी तीन साल की पोती को लेकर एक दुकान पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गए।

वहीं, एक अन्य बदमाश ने उनकी पोती के गले में पहने हुए पेंडेट को निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।

फुटेज खंगालने के अलावा पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की। इस बीच एक पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निजाम पर कई मामले दर्ज है, जबकि आरोपी सागर नौ केसों में शामिल रहा है।

Tags:    

Similar News